प्रयागराज: मुट्ठीगंज में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा निर्धन कन्या का विवाह, आज हल्दी और मेंहदी रस्म का आयोजन
मुट्ठीगंज स्थित कैंप कार्यालय में आज दिनांक 29 अप्रैल दिन मंगलवार समय 5.30 बजे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल अथक प्रयास से बेसहारा निर्धन कन्या का विवाह संपन्न होने जा रहा है।महिला जिलाध्यक्ष रत्ना जायसवाल ने बताया कि गीता नाम की यह बिटिया अत्यंत गरीब और बेसहारा है जिनके माता पिता नहीं हैं। व्यापार मंडल ने बिटिया के विवाह का दायित्व लिया।