प्रयागराज: पत्थर गिरजाघर से एनयूजे प्रयागराज ने कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम में हुई घटना में मारे गए मृतकों को दी श्रद्धांजलि
नेशनल यूनियन आँफ जर्नलिस्ट प्रयागराज के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारीयो सदस्यो तथा शहर के पत्रकारो समाजसेवी ने कश्मीर के पहलगाम मे आतंकवादी घटना मे मारे गए मृतकों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । यह कैंडल मार्च शाम सात बजे पत्थर गिरजाघर से शुरू होकर सुभाष चौराहा पहुच कर नेता जी सुभाष चद्रं बोस के प्रतिमा पर सभा कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।