हरिद्वार: बहादराबाद में रानीपुर झाल पर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर 3 गाड़ियां भिड़ी, बड़ा हादसा टला
सोमवार दोपहर करीब 2 बजे बहादराबाद में दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार 3 गाड़ियां एक दूसरे से भिड़ गईं। बताया जा रहा है कि एक कार ने अचानक ब्रेक लगाया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना रानीपुर झाल के पास की है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। मौके पर तीनों गाड़ियों में बैठे लोग एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराते हुए भिड़ गए, जिन्हें पुलिस ने शांत कराया।