हरिद्वार: गंगा किनारे झुग्गी झोपड़ियों में मांस वन्यजीव अंग और शराब बरामद होने पर हिंदूवादी संगठन भड़के, जमकर काटा हंगामा
सोमवार को हरिद्वार में गंगा किनारे झुग्गी झोपड़ियों में मांस, वन्यजीव अंग और शराब बरामद होने पर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग भड़क गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा काटा और कई अवैध झुग्गी झोपड़ियों को तोड़ डाला। तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने बताया कि धर्म नगरी में गंगा किनारे मांस शराब खुलेआम बिक रहा है, आगे से इसे बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।