हरिद्वार: श्यामपुर थाना पुलिस ने लालढांग क्षेत्र से एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 50 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद
श्यामपुर थाना पुलिस ने सोमवार को लालढांग क्षेत्र से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम दलबीर सिंह है जो मीठी बेरी गांव का निवासी है। जिसके कब्जे से देसी शराब के 50 टेट्रा पैक भी बरामद हुए हैं। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को सोमवार को ही कोर्ट में पेश कर दिया है।