हरिद्वार: तंजानिया से हरिद्वार पहुंचा 22 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल, सिडकुल में भारतीय उद्योगपतियों से किया संवाद
सोमवार को तंजानिया देश से 22 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल हरिद्वार पहुंचा। हरिद्वार के सिडकुल स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की। भारत और तंजानिया के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में डीएम कर्मेंद्र भी मौजूद रहे। दोनों देशों के उद्योगपतियों ने अपनी व्यापारिक नीतियों साझा की हैं।