चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र में होम वोटिंग के तहत प्रथम दिन 738 दिव्यांग वरिष्ठ मतदाताओं ने किया मतदान
लोकसभा आम चुनाव 2024 में 85 वर्ष से अधिक आयु वाले एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिये शुरू की गई होम वोटिंग की सुविधा के पहले दिन लोकसभा क्षेत्र में कुल 738 पंजीकृत मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया तथा आयोग द्वारा दी गई सुविधा की सराहना की। लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा कपासन, बेगू चित्तौड़गढ़ बड़ी सादड़ी प्रतापगढ़ मावली वल्लभनगर निंबाहेड़ा में मतदान हुआ।