शामली: शामली के बाजारों में ब्लैक में मिल रही नोटों की गड्डियां, किसान नेता ने मुद्रा की कालाबाजारी पर उठाए सवाल
Shamli, Shamli | Oct 22, 2026 गुरूवार को शामली जिले से किसान नेता विनोद निर्वाल ने बाजारों में भारतीय मुद्रा की कालाबाजारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए बताया कि यदि किसान व मजदूर शादी आदि में इस्तेमाल के लिए बैंकों में नये नोटों की गड्डियां लेने के लिए पहुंचते हैं, तो उन्हें मना कर दिया जाता है, जबकि बाजारों में ब्लैक में मुद्रा की कालाबाजारी की जा रही है।