खालवा: चारखेड़ा में 12 सितंबर को रोजगार मेला: 5वीं पास को भी मौका, ट्रेनिंग में ₹13 हजार स्टाइपेंड और ₹18 हजार वेतन
खंडवा वन विभाग खंडवा की ओर से हरसूद तहसील के चारखेड़ा स्थित तितली पार्क में 12 सितंबर, शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में स्थानीय युवाओं को निजी कंपनियों में रोजगार पाने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में मंत्री डॉ. विजय शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।