खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बड़गों शेखर मैरिज हाल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 27 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई।वहीं शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे मर्चरी हाउस पहुंचे मेंहदावल विधानसभा के सपा प्रत्याशी जयराम पांडेय ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर बढ़ाया ढांढस।मृतक का नाम जितेंद्र यादव पुत्र सरबजीत यादव था।जो चंदनी देउरवा का रहने वाला था।