भभुआ: जयसवाल उच्च विद्यालय को पीएम श्री योजना से हटाकर महाविद्यालय स्थापित करने के लिए डीएम को दिया गया आवेदन
Bhabua, Kaimur | Apr 7, 2026 मिली जानकारी के अनुसार जायसवाल उच्च विद्यालय को पीएम श्री योजना से हटकर महाविद्यालय स्थापित करने के लिए समाजसेवी अभिषेक सिंह ने मंगलवार की दोपहर कैमूर डीएम को आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि जायसवाल उच्च विद्यालय को महाविद्यालय स्थापित करने के लिए हस्ताक्षर अभियान के बाद डीएम को आवेदन दिया गया है।