पांडू: 95 वर्षीय पूर्व प्रमुख मदन मोहन सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
Pandu, Palamu | Oct 22, 2026 विश्रामपुर प्रखंड के पूर्व निर्विरोध प्रमुख एवं संयुक्त बिहार के समय वर्ष 1978 में महुगांवा पंचायत के मुखिया रहे मदन मोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे। बताया गया कि रांची से डाल्टनगंज लौटने के दौरान चंदवा में करीब दोपहर 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।