नीम का थाना: नीमकाथाना में स्वर्णकार समाज की कार्यकारिणी का हुआ गठन, 28 मार्च को होगा होली स्नेह मिलन समारोह
नीमकाथाना में मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की एक बैठक में कार्यकारिणी का गठन हुआ है। इस दौरान स्वर्णकार समाज के मौजिज व्यक्तियों, पूर्व अध्यक्षगणों, पूर्व संरक्षकगणों व पूर्व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की उपस्थित में दिनेश थूनगर निवासी गुहाला को 2 वर्ष के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं, 28 मार्च को होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित होगा।