अल्बर्ट एक्का (जारी): रामायण दर्शन और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ जरडा गांव, एकल विद्यालय अभियान की रथ यात्रा पहुंचते ही उमड़ा जनसैलाब
जारी प्रखंड अंतर्गत जरडा गांव में उस समय धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा, जब एकल विद्यालय अभियान की रथ यात्रा गांव पहुंची। जानकारी देते हुए रविवार सुबह दस बजे बताया गया कि रथ यात्रा के आगमन से पूरे गांव में उत्साह, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने पूरे जोश और उमंग के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया।