मुज़फ्फरनगर: 26 नवंबर को 'संवैधानिक अधिकार बचाओ' महारैली, मुख्य अतिथि चंद्रशेखर आजाद, चर्चा होगी भ्रष्टाचार और शिक्षा संकट पर
आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ ने घोषणा की कि 26 नवंबर को जीआईसी मैदान में “संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ महारैली” आयोजित की जाएगी। रैली में सहारनपुर, मेरठ और मुरादाबाद मंडल के कार्यकर्ता शामिल होंगे। मुख्य अतिथि चंद्रशेखर आजाद संविधान, भ्रष्टाचार, शिक्षा संकट और समाज के उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर जनता को संबोधित करेंगे।