मुज़फ्फरनगर: “SOG मुझे मार देगी” रोते आरोपी का वीडियो वायरल, अगले दिन पैर में लगी गोली, सरेंडर की गुहार के 24 घंटे बाद मुठभेड़
एसओजी पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप तब गहरा गया जब 10 हजार इनामी चांद खान का रोते-बिलखते सरेंडर का वीडियो सामने आया। वह कह रहा है कि एसओजी उसे मार देगी। वकील ने भी पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर की तैयारी का आरोप लगाया। वीडियो के अगले दिन ही पुलिस ने मुठभेड़ में चांद के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा फरार आरोपी ने फायरिंग की थी।