मुज़फ्फरनगर: यूरो-4 गाड़ियों पर ₹20 हजार जुर्माना, राकेश टिकैत का आरोप- सरकार कंपनियों को फायदा पहुंचा रही, किसानों पर टूट रहे चालान
दिल्ली में यूरो-4 गाड़ियों पर 20 हजार रुपये के चालान को लेकर BKU प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि किसानों और आम जनता का उत्पीड़न हो रहा है, जबकि प्रदूषण फैलाने वाली बड़ी फैक्ट्रियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों का गन्ना भुगतान रोक रही है, लेकिन सरकार चालानों के जरिए उनसे अवैध वसूली कर रही है।