मुज़फ्फरनगर: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश स्प्लेंडर बाइक छोड़कर भागा, ट्यूबवेल की आड़ से किया फायर, पुलिस ने घायल कर किया काबू
छपार क्षेत्र में देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और शातिर लुटेरा शादाब के बीच मुठभेड़ हो गई। जंगल की ओर भागते हुए बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें जवाबी कार्रवाई के दौरान उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। मौके से अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। शादाब पर लूट और गैंगस्टर के मुकदमे है