मुज़फ्फरनगर: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोरी गैंग के 2 शातिर गिरफ्तार, पार्ट्स समेत अवैध चाकू बरामद
थाना सिविल लाइन पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी कर उसके पार्ट्स बेचने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। 20 नवंबर को कचहरी परिसर से बाइक चोरी होने पर पुलिस जांच में जुटी थी। सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपी संधावली अंडरपास से पकड़े गए। कब्जे से चोरी की बाइक के पार्ट्स और अवैध चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी दीपक का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है