गौहनिया में संविधान दिवस को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस, लखनऊ जाएंगे हजारों कार्यकर्ता
गौहनिया / यमुना पार - भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी जिला यमुना पार कार्यालय पर 26 नवंबर को संविधान दिवस पर लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लाल महेंद्र चौधरी ने की।
पदाधिकारियों ने बताया कि लखनऊ के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए गांव-गांव कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा रचित संविधान देश की आत्मा है, जिसने हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि 26 नवंबर को यमुना पार से हजारों कार्यकर्ता लखनऊ जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन में रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
#Gauhania #Prayagraj #SamvidhanDiwas #BhimArmy #AzadSamajParty
Allahabad, Allahabad | Nov 24, 2026