पटियाली: पटियाली पुलिस ने धुमरी रोड स्थित आम के बाग से एक अभियुक्त को पकड़ा, कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
पटियाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा के नेतृत्व में 23 अप्रैल की रात घुमरी रोड स्थित आम के बाग के पास से गोविन्द गोस्वामी निवासी एटा को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की।