ढीमरखेड़ा: गिरदावली दर्ज न होने से ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में 650 में से सिर्फ 5 किसानों का मूंग उड़द पंजीयन, 25 जून अंतिम तिथि
कटनी जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग उड़द की फसल बेचने के लिए किसानों के पंजीयन का कार्य 25 मई से 15 जून तक समितियां में किए जा रहे हैं लेकिन गिरदावली पोर्टल में दर्ज न होने के कारण किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के ग्राम झिन्ना पिपरिया की आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में 650 किसानों के पंजीयन होने थे