कुरई: सिवनी भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यक्रमों की हुई समीक्षा
Kurai, Seoni | Jul 11, 2026 सिवनी जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष मीना बिसेन की अध्यक्षता में कामकाजी बैठक आयोजित हुई। शनिवार को बैठक में संभागीय प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी एवं जिला प्रभारी अशोक रोहाणी ने संगठनात्मक कार्यों को लेकर मार्गदर्शन दिया। इस दौरान पिछले माह आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।