बांके बाज़ार: बालासोत गांव में महाबोधि हॉस्पिटल ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, 100 लोगों को मिले आभास कार्ड
बाँके बाजार प्रखंड के बालासोत गांव में महाबोधि हॉस्पिटल की ओर से स्वास्थ्य जांच एवं आभास कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया।कैंप के दौरान करीब 100 लोगों का आभास कार्ड बनाया गया। वहीं, दर्जनों ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।