मोतिहारी: छोटा बरियारपुर में मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी
मोतिहारी के छतौनी थाना के छोटा बरियारपुर में एक महिला व जदयू नेता के बीच मारपीट व नोकझोंक मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जदयू नेता राजेन्द्र पटेल ने महिला सहित अन्य पर मारपीट कर पांच लाख कैश व मोबाइल सहित अन्य समान छीनने का आरोप लगाया है। वहीं महिला ने जदयू नेता पर डायन कर मारपीट व गाली गलौज करने का आरोप लगाया है।