मोतिहारी: श्रीपुर बॉर्डर चौक के समीप से पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार:सहायक पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी
जिले के एसपी से प्राप्त निर्देश किया आलोक में सहायक पुलिस अधीक्षक मोतिहारी सदर शिखर चौधरी की नेतृत्व में पुलिस के द्वारा सघन वाहन जांच किया गया. वाहन जांच के क्रम में श्रीपुर बॉर्डर चौक के समीप से एक कार पर सवार एक तस्कर को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है.गिरफ्तार तस्कर छबीला कुमार है इसके पास से 43.515 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ है.