मोतिहारी: हरियण छपरा में हुए बाइक की ठोकर से मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज
मोतिहारी के मुफ्फसिल थाने के हरियण छ्परा में अज्ञात बाइक की ठोकर से रामटहल राय की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृतक की पत्नी चंद्रावती देवी ने मामला दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि उसके पति मवेशी के लिए दाना लाने कमेटी चौक गए थे। वापस लौटते समय अज्ञात वाहक चालक ने लापरवाही बरतते हुए उन्हें ठोकर मार दी।