चंडी: चंडी में गरीबों को बसाने और भूमिहीनों को जमीन देने की मांग को लेकर मजदूर सभा का दो दिवसीय अनशन
Chandi, Nalanda | Aug 14, 2026 बुलडोजर राज के खिलाफ गरीब-मजदूरों को बसाने, भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने और राशन सूची से गरीबों के नाम काटे जाने पर रोक समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार की सुबह 11 बजे से अखिल भारतीय ग्रामीण खेत मजदूर सभा के बैनर तले चंडी प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय परिसर में दो दिवसीय अनशन शुरू किया गया। अनशन में बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए।