जहानाबाद: किशुनपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला को गोतीया ने मारपीट कर किया गंभीर रूप से घायल, इलाज है जारी
जहानाबाद के किशुनपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला को उसके गोतीया ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल ममता देवी नामक महिला को जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया है जहां इलाज जारी है। महिला के परिजनों ने बताया कि गोतीया के द्वारा रास्ता नहीं दिया जाता है और अक्सर विवाद कर मारपीट किया जाता है।