देवघर: नैयाडीह के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल
नैयाडीह के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शुक्रवार को एक साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस संबंध में परिजनों ने बताया कि शेख आशु देवघर में राजमिस्त्री का काम करता है और यहीं पर किराए के मकान में रहता है। काम पूरा कर साइकिल से चित्तौलोड़िया जा रहा था उसी क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट आ गया।