चानन: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा चानन थाना का निरीक्षण
बुधवार अपराह्न 3 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार औचक निरीक्षण के क्रम में चानन थाना पहुंचे. यहां अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने थाना परिसर का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. पुलिस पदाधिकारियों के साथ लंबित कांडों की समीक्षा की. किन-किन कांडों में क्या-क्या कार्रवाई हुई और कौन-कौन से कांडों का निष्पादन हुआ इसकी विस्तृत जानकारी ली.