बक्सर: वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में गोली चलने की घटना की हो रही जांच : टाउन थानाध्यक्ष
Buxar, Buxar | Jun 29, 2024 बक्सर के नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में हुई गोलीबारी की घटना की जांच जारी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले में किसी के द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। हालांकि पुलिस ने अभियुक्तों को चिह्नित कर लिया है। एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।