बक्सर: चुनाव डयूटी के दौरान मृत कर्मियों के परिजनों को समाहरणालय के सभागार में DM के हाथों दी गई अनुग्रह अनुदान की राशि.
Buxar, Buxar | Jun 29, 2024 लोक सभा आम निर्वाचन 2 हजार चौबीस के अवसर पर चुनाव डयूटी के दौरान मृत कर्मियों के परिजनों को अनुग्रह अनुदान राशि शनिवार को दी गई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के दवारा समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में अनुग्रह की राशि दी गई. पंद्रह -पंद्रह लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान राशि चेक के माध्यम से वितरित किया गया.