बक्सर: MP उच्च विद्यालय मे अंडर 15 बालक वर्ग के लिए प्रमंडल स्तरीय वालीबाल चयन प्रतियोगिता आयोजित, शामिल हुए 40 प्रतिभागी
Buxar, Buxar | Jun 29, 2024 बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में एमपी उच्च विद्यालय बक्सर में पटना प्रमंडल दवाऱा एक दिवसीय वॉलीबॉल अन्डर-15 बालक वर्ग के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस चयन प्रतियोगिता में पटना प्रमंडल के कुल चालीस प्रतिभागियों ने भाग लिया. चयनकर्ता के रूप में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के अविनाश कुमार, जितेन्द्र कुमार समेत अन्य शामिल थे.