शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामली कलेक्ट्रेट में पहुंचे। जहां उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन पत्र सौंपा है। भाजपा युवा मोर्चा का कहना है कि एआई समिट के दौरान कांग्रेस के यूथ विंग के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया कृत्य शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विरोध और कृत्य ने अपमानित करने का काम किया है।