कैरो: खरता-हनहट में क्षतिग्रस्त पुल का जिला स्तरीय तकनीकी टीम ने किया निरीक्षण, निर्माण योजना जल्द होगी शुरू
लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड अंतर्गत खरता-हनहट स्थित दक्षिणी कोयल नदी पर बने क्षतिग्रस्त पुल के निरीक्षण और आगे की कार्रवाई को लेकर सोमवार सुबह करीब 11 बजे जिला स्तरीय तकनीकी टीम खरता पहुंची। टीम ने स्थल का निरीक्षण करते हुए पुल निर्माण की प्रारंभिक रूपरेखा तैयार की। पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र के कई गांव प्रभावित हो चुके हैं।