बिहार: रहुई थाना के चौकीदार को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी को कोनासराय से किया गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद
Bihar, Nalanda | Dec 12, 2024 8 दिसंबर को रहुई बाजार में अपराधियों द्वारा चौकीदार अलखदेव पासवान को गोली मारकर जख़्मी किये जाने के मामले में बिहार शरीफ के कोना सराय से एक आरोपी मोहम्मद फैयाज उर्फ झोझा को देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी ने गुरुवार की दोपहर 2 बजे स्मार्ट सिटी भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की पकड़े गए आरोपी पर पूर्व से 20 मामला दर्ज है।