बिहार: अम्बेदकर चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू, प्राण प्रतिष्ठा में सैकड़ों लोग शामिल हुए
Bihar, Nalanda | Dec 12, 2024 बिहार शरीफ के अम्बेदकर चौक स्थित शिव मंदिर में 111 फिट के मंदिर निर्माण के लिए गुरुवार की शुबह 11 बजे से प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालु पूजा में शामिल हुए। शिव मंदिर के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद संगीता ने बताया कि यह मंदिर 400 साल पुराना है इस मंदिर से सैकड़ो लोगों की आस्था जुड़ी है मंदिर की स्थिति जर्जर हो गई थी ।