परैया: कर्मचारी को गोली मारने के विरोध में परैया के अंचल कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम
Paraiya, Gaya | May 18, 2026 सारण के सहाजितपुर में राजस्व कर्मचारी असलम अंसारी को अपराधियों द्वारा गोली मारने के विरोध में सोमवार को परैया अंचल कार्यालय के कर्मियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। घायल कर्मचारी सिवान के भगवानपुर अंचल में थे। बिहार राज्य राजस्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर आयोजित इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन के जरिए कर्मियों ने अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग रखी।