बीरपुर: दीपावली, काली पूजा व छठ पर्व को लेकर वीरपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को दोपहर करीब एक बजे वीरपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने की।बैठक में सीओ भाई वीरेंद्र ने कहा कि प्रखंड के सभी छठ घाटों का निरीक्षण कर खतरनाक घाटों को चिह्नित किया जाएगा।