मंझनपुर: इटैला गांव में पत्नी से अभद्रता के आरोप में विवाद, मां-बेटे समेत तीन लोगों की पिटाई, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के इटैला गांव में पत्नी से अभद्रता करने के आरोप को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक युवक ने घर के सामने बैठकर बातचीत कर रहे रमाकांत का कॉलर पकड़ लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां केवली देवी (46) और साले शनि कुमार (18) को भी पीट दिया।