लालगंज: लालगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में विकास की रफ्तार थमी, भुगतान संकट और तकनीकी खामियों से प्रधानों में बढ़ी नाराजगी
लालगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में विकास कार्य इन दोनों भुगतान संकट और तकनीकी खामियों की भेंट चढ़ते नजर आ रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कराए गए निर्माण कार्यों और सामग्री मद का भुगतान लंबित होने से ग्राम प्रधानों में नाराजगी बढ़ गई है। बुधवार दोपहर 12:30 बजे ग्राम प्रधानों ने कहा कि विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत का भुगतान अटका हुआ है।