पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, एक व्यक्ति गिरफ्तार
आसूचना संकलन के आधार पर गर्दनिबाग की पुलिस टीम ने रविवार की सुबह करीब 11 बजे छापामारी कर बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान 15 लीटर अवैध देशी शराब एवं 01 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से 01 अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस बरामद शराब को जब्त कर अग्रेत्तर कारवाई में जुटी है।