लवकुशनगर में अधिवक्ताओं ने लगाया जाम! न्यायालय परिसर में जलभराव से नाराजगी
लवकुशनगर न्यायालय परिसर में लंबे समय से हो रहे जलभराव की समस्या को लेकर अधिवक्ताओं का आक्रोश सामने आया। समस्या के समाधान की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर के सामने जाम लगा दिया।
मौके पर एसडीएम पीयूष जैन और सीएमओ महादेव अवस्थी पहुंचे। अधिकारियों ने जल्द जलभराव और जल निकासी की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देते हुए 2 से 3 दिन का समय मांगा।
अब देखना होगा कि वर्षों पुरानी इस समस्या का समाधान तय समय में हो पाता है या नहीं।
#लवकुशनगर #छतरपुर #अधिवक्ता #जलभराव #BundeliBhaukaalNews