दिल्ली में बागेश्वर सरकार से केंद्रीय मंत्रियों ने की भेंट
बागेश्वर सरकार इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। इसी दौरान आज उनके निवास पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर दोनों केंद्रीय मंत्रियों और बागेश्वर सरकार के बीच करीब 1 घंटे तक आध्यात्मिक वार्ता हुई। साथ ही सितंबर माह में बागेश्वर धाम पर Zen G के साथ आयोजित होने वाले तीन दिवसीय ‘शक्ति शिविर’ को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।वार्ता के उपरांत पूज्य सरकार ने अपने गुरु संन्यासी बाबा जी के जीवन पर आधारित स्वयं लिखित पुस्तक ‘मेरा संन्यासी’ दोनों केंद्रीय मंत्रियों को भेंट की गौरतलब है कि यह दोनों केंद्रीय मंत्रियों की बागेश्वर सरकार से दूसरी भेंट है। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बागेश्वर धाम पहुंचकर बागेश्वर बालाजी के दर्शन कर पूज्य सरकार से आशीर्वाद प्राप्त कर चुके हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी कन्या विवाह महोत्सव में शामिल होकर पूज्य महाराज श्री से भेंट कर चुके हैं आज दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों मंत्रियों और पूज्य बागेश्वर सरकार के बीच आध्यात्मिक संवाद के साथ आगामी ‘शक्ति शिविर’ को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Aug 19, 2026