आज दिनांक 18.08.2026 को जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में किसान पंजीकरण तथा नीलाम पत्र वादों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता श्री ललित भूषण रंजन, राजस्व प्रभारी मोहम्मद जफर हसन, सभी डीसीएलआर, अंचलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक जिलाधिकारी ने अंचल एवं प्रखंडवार किसान पंजीकरण की समीक्षा करते हुए पात्र किसानों का अभियान चलाकर पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा उन्हें कृषि योजनाओं के लाभ के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने आधार, मोबाइल, बैंक खाता एवं भूमि संबंधी विवरण सही एवं अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया।
लंबित नीलाम पत्र वादों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पुराने एवं अत्यधिक लंबित मामलों को प्राथमिकता देते हुए नियमानुसार ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने नोटिस, सुनवाई एवं आदेश सहित सभी वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करने तथा प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने सभी डीसीएलआर, अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मियों को राजस्व मामलों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।
#DistrictAdministration #KisanRegistration #Revenue #NeelamPatraVad
Information & Public Relations Department, Government of Bihar