किंग्स इडेन इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
मुहम्मदाबाद गोहना मऊ) : क्षेत्र के किंग्स इडेन इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को तीन दिवसीय 10वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विद्यालय की डायरेक्टर एवं सुप्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ. मोनिका गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर तथा मशाल जलाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं के आकर्षक मार्च पास्ट से हुई। इसमें रेड, येलो और ब्लू हाउस के विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ मार्च करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके बाद 100 और 200 मीटर दौड़,खो-खो,कबड्डी,बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी एवं योग सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।