Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
image
image

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ओरछा तहसील न्यायालय में योग शिविर आयोजित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं: न्यायाधीश भावना सिंह -- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन में आज, 21 जून 2026 को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर तहसील न्यायालय परिसर ओरछा में सुबह 07:00 बजे एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अवसर पर वरिष्ठ न्यायाधीश एवं तहसील विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती भावना सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा: "आज की इस व्यस्तम और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में योग हमारे शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्थिरता को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में योग को अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए। योग जीने का एक बेहतरीन और निश्चित तरीका है, जो न केवल एकाग्र मन प्रदान करता है बल्कि एक स्वस्थ शरीर के निर्माण में भी सहायक होता है।" योग शिक्षक महेश सेन ने कराया योगाभ्यास इस विशेष योग शिविर में आमंत्रित योग शिक्षक श्री महेश सेन द्वारा उपस्थित सभी न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारियों और अन्य नागरिकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। साथ ही उन्होंने दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने के लिए छोटे-छोटे योगिक नियमों की जानकारी भी साझा की। आयोजन में न्यायिक जगत से जुड़े कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागण, नाजिर दिनेश अहिरवार विधिक सहायक आरिफ खान न्यायालयीन कर्मचारीगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित जनों द्वारा नियमित रूप से योग करने के संकल्प के साथ हुआ। #InternationalYogaDay2026 #JansamparkMP #niwari

5 views | Niwari, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

MORE NEWS

🧘 तरीचरकलां में हर्षोल्लास से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
--
"योग से निरोग" के संदेश के साथ आज दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तरीचरकलां में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सबने मिलकर किया योगाभ्यास

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नगर परिषद तरीचरकलां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मैदान में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासन और अनुलोम-विलोम, भ्रामरी जैसे प्राणायाम का अभ्यास किया गया।

योग कार्यक्रम का संचालन मुख्य नगर पालिका अधिकारी  द्वारा किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि "योग सिर्फ 21 जून का आयोजन नहीं है। इसे रोज 30 मिनट अपनाकर हम तनावमुक्त, स्वस्थ और निरोगी जीवन जी सकते हैं। योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मन शांत रहता है।"

कार्यक्रम के समापन पर सीएमओ महोदया ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि योग को दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं और अपने परिवार-मोहल्ले में भी योग के लिए जागरूकता फैलाएं।

#InternationalYogaDay2026 #JansamparkMP #niwari

🧘 तरीचरकलां में हर्षोल्लास से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस -- "योग से निरोग" के संदेश के साथ आज दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तरीचरकलां में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबने मिलकर किया योगाभ्यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नगर परिषद तरीचरकलां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मैदान में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासन और अनुलोम-विलोम, भ्रामरी जैसे प्राणायाम का अभ्यास किया गया। योग कार्यक्रम का संचालन मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि "योग सिर्फ 21 जून का आयोजन नहीं है। इसे रोज 30 मिनट अपनाकर हम तनावमुक्त, स्वस्थ और निरोगी जीवन जी सकते हैं। योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मन शांत रहता है।" कार्यक्रम के समापन पर सीएमओ महोदया ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि योग को दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं और अपने परिवार-मोहल्ले में भी योग के लिए जागरूकता फैलाएं। #InternationalYogaDay2026 #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

स्वस्थ्य आयु के लिए योग का संदेश: शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
--
भारतीय ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर योग के वैश्विक महत्व को रेखांकित करते हुए शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एन. खान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

प्रातःकाल आयोजित योग सत्र में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा सामूहिक रूप से विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने योग की वैज्ञानिक उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से एकाग्र तथा भावनात्मक रूप से संतुलित बनाता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित जनों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय परिवार का सक्रिय सहयोग रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र एवं समाज के स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध भविष्य के निर्माण में योग की महत्ता को स्वीकार करते हुए नियमित योगाभ्यास का संकल्प दोहराया।

#InternationalYogaDay2026 #JansamparkMP #niwari

स्वस्थ्य आयु के लिए योग का संदेश: शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस -- भारतीय ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर योग के वैश्विक महत्व को रेखांकित करते हुए शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एन. खान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रातःकाल आयोजित योग सत्र में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा सामूहिक रूप से विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने योग की वैज्ञानिक उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से एकाग्र तथा भावनात्मक रूप से संतुलित बनाता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित जनों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय परिवार का सक्रिय सहयोग रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र एवं समाज के स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध भविष्य के निर्माण में योग की महत्ता को स्वीकार करते हुए नियमित योगाभ्यास का संकल्प दोहराया। #InternationalYogaDay2026 #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री श्री लखन पटेल ने ओरछा में भगवान श्री रामराजा सरकार के दर्शन कर जिले की सुख समृद्धि की कामना की

विधायक श्री जैन ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मंत्री श्री पटेल का आत्मीय स्वागत किया 
--
मध्यप्रदेश शासन पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री श्री लखन पटेल ने आज निवाड़ी जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान ओरछा में भगवान श्री रामराजा सरकार के दर्शन कर जिले की सुख समृद्धि की कामना की। 

इस अवसर पर विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन ने पुष्पगुच्छ एवं श्रीराम दरबार भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। दर्शन उपरांत मंत्री श्री पटेल निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रवाना हुए।

#JansamparkMP #niwari

पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री श्री लखन पटेल ने ओरछा में भगवान श्री रामराजा सरकार के दर्शन कर जिले की सुख समृद्धि की कामना की विधायक श्री जैन ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मंत्री श्री पटेल का आत्मीय स्वागत किया -- मध्यप्रदेश शासन पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री श्री लखन पटेल ने आज निवाड़ी जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान ओरछा में भगवान श्री रामराजा सरकार के दर्शन कर जिले की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन ने पुष्पगुच्छ एवं श्रीराम दरबार भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। दर्शन उपरांत मंत्री श्री पटेल निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रवाना हुए। #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026