सहजनवा: सहजनवां में 5 वर्षीय अंशुमान सिंह की निर्मम हत्या, शव पहुंचते ही परिजनों ने रोका अंतिम संस्कार, आरोपी को फांसी की मांग
गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र के पिपरा गांव में 5 वर्षीय अंशुमान सिंह की हत्या के बाद शनिवार दोपहर माहौल तनावपूर्ण हो गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने आरोपी कल्पेश राय को फांसी देने और उसका बयान सार्वजनिक करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।