तरबगंज: कनकपुर में नकदी व जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ,नवाबगंज पुलिस ने दर्ज किया अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने घर में घुस कर सोने चांदी के जेवरात व 10हजार रुपये की नकदी लेकर चंपत हो गए। परिजनों को चोरी की खबर सुबह जागने पर हुई।पीड़ित विकास तिवारी ने बताया कि सभी गांव में हो रही कथा सुनने गए थे वापस आकर छत पर सो गए।प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।